लखनऊ : पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंची उमा भारती

लखनऊ : पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंची उमा भारती

लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके गुर्दे तीन दिन से ठीक तरह से काम नही कर रहे हैं। डॉक्टरों ने डायलिसिस शुरू कर दी है। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और सीनियर बीजेपी नेता उमा भारती ने आज पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया। उमा भारती ने डॉक्टरों और परिजनों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत भी की। बता दें कि कल्याण सिंह बीते एक हफ्ते से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इससे पहली यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कल्याण सिंह से मिलने पीजीआई गए थे।

Admin