बिना अनुमति गैर राज्य से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करना पडा भारी, झबरेडा पुलिस ने 02 छोटे हाथी सहित 05 अभियुक्तों को धर दबोचा

 
झबरेडा : SSP हरिद्वार द्वारा गोवंश की तस्करी व गोकशी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में 13 नवम्बर 2023 को थानाध्यक्ष झबरेडा को द्वारा मुखबिर गैर राज्य से गोवंशीय पशुओं की तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा वीरपुर बार्डर पर संघन चैकिंग अभियान चलाया गया व देर रात्रि में गैर राज्य से 02 छोटे हाथियों में क्रूरता पूर्वक बिना अनुमति परिवहन कर लाये जा रहे 05 जिंदा गोवंशीय पशुओं को कब्जे में लेकर 05 अभियुक्त01.नसीर पुत्र मुस्तकीम 02.गुलशेर पुत्र शरीफ 03. इस्लाम पुत्र वजीद 04.वसीम पुत्र मुस्तकीम 05. प्रवेज पुत्र असलम को हिरासत में लिया गया। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर पशुओं का मैडिकल परीक्षण कराया गया व अभियुक्तगण के विरूद्ध बिना अनुमति गैर राज्य से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

नाम पता अभियुक्त 

  1. नसीर पुत्र मुस्तकीम निवासी-मौहम्मदपुर कुन्हारी लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार।
  2. गुलशेर पुत्र शरीफ निवासी- मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना लक्सर जिला हरिद्वार।
  3. इस्लाम पुत्र वजीद निवासी-उपरोक्त।
  4. वसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी-उपरोक्त।
  5. प्रवेज पुत्र असलम निवासी-उपरोक्त।

बरामद माल 

  • 05 जिंदा गोवशीय पशु
  • 02 अदद छोटा हाथी

 पुलिस टीम 

  • अंकुर शर्मा- थानाध्यक्ष झबरेडा
  • अ0उ0नि0 पवन बडोनी
  • कानि0 बंसत कुमार
  • कानि0 राजदीप
  • हो0गा0 शिव कुमार