छात्र – छात्राओं ने किया ऑर्गेनिक फार्म का औद्योगिक भ्रमण

छात्र – छात्राओं ने किया ऑर्गेनिक फार्म का औद्योगिक भ्रमण

दिनांक : 2025-03-28 21:33:00

 
कोटद्वार। देवभूमि उद्यमिता योजनांतर्गत संचालित 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत डिग्री कॉलेज कोटद्वार के छात्र-छात्राओं ने सनेह क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर कुंभीचौड़ में ऑर्गेनिक फार्म का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गोमूत्र से जीवामृत बनाना, जैविक खाद बनाना और सुपर नेपियर ग्रास उत्पादन के गुर भी सीखे। फार्म संचालक डॉ कमल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को मुर्गी पालन, पशुपालन, मत्स्य पालन, जर्मन शेफर्ड कुत्तों का पालन, पॉली हाउस में सब्जी उत्पादन, मियाजाकी आम सहित विभिन्न प्रकार के आम, लीची, लाल एवं बैंगनी केले, चीकू, आडू, शिमला मिर्च, काली हल्दी, ताइवानी अमरूद के उत्पादन को प्रत्यक्ष दिखाकर प्रशिक्षण दिया। साथ ही उनके उत्पादन से होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की।

Admin