जिला पंचायत चमोली अध्यक्ष की कुर्सी गई भाजपा झोली में

जिला पंचायत चमोली अध्यक्ष की कुर्सी गई भाजपा झोली में

दिनांक : 2025-08-14 19:15:00

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार भाजपा की झोली में चले गई है। भाजपा के दौलत सिंह बिष्ट ने 14 मत से कांग्रेस प्रत्याशी रमा राणा को पराजित कर जीत का परचम लहराया है। इसी तरह पोखरी ब्लॉक के रानौ वार्ड के लक्ष्मण िंसंह खत्री उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

गुरूवार को प्रातः निर्धारित समय से मतदान का दौर चलता रहा। दोपहर तक सभी सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम के तहत भाजपा प्रत्याशी दौलत सिंह बिष्ट ने 19 मत हासिल किए। कांग्रेस की रमा राणा को मात्र पांच मत ही हासिल हुए। मतगणना में दो मत निरस्त किए गए। इस तरह भाजपा प्रत्याशी 14 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। इस तरह पहली बार बड़ी  बढत के साथ दौलत सिंह बिष्ट ने चुनाव जीत कर एक रिकार्ड भी बना डाला है। उपाध्यक्ष पद पर रानौ वार्ड के लक्ष्मण सिंह खत्री को 15 मत हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंदी देवर खडोरा वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पंवार को 11 मत पड़े। इस तरह चार मतों के अंतर खत्री जीत  दर्ज कर गए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह तथा उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री को प्रमाण पत्र प्रदान किए। पर्यवेक्षक नंदन कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पद प्रत्याशियों के नामित प्रतिनिधियों के सम्मुख प्रातः 10 बजे जिला पंचायत सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। मतदान के बाद सायं तीन बजे मतों की गणना प्रारम्भ हुई।

Admin