महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
दिनांक : 2026-03-19 15:50:00
कोटद्वार : डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के जंतु विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तत्वावधान में 2025–26 के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जंतु विज्ञान के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. वसन्तिका कश्यप एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आदेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के विभागीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्रों में वैज्ञानिक सोच एवं तार्किक निर्णय क्षमता का विकास होता है।
इस अवसर पर जंतु विज्ञान विभागीय परिषद की कार्यक्रम संयोजक डा. स्मिता तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं बधाई दी। निर्णायक मंडल में प्रो. आदेश कुमार एवं संजय मदान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
- वाद-विवाद में, प्रथम स्थान देवाशीष – (BSC IVth sem), द्वितीय स्थान मनीषा – (MSC 2nd sem )तथा तृतीय स्थान पर सायमा (MSC 2nd sem) रही।
- पोस्टर प्रतियोगिता में, प्रथम स्थान देवाशीष (BSC IVth sem,) द्वितीय स्थान सृष्टि भारद्वाज -MSC IVth sem), तृतीय स्थान सुप्रिया-( BSC IVth sem )रही और मॉडल प्रतियोगिता में एन्जिला प्रथम रही।

