मंत्रिमंडल विस्तार व बदलाव अच्छा मगर बहुत देर से उठाया गया कदम – उविपा

मंत्रिमंडल विस्तार व बदलाव अच्छा मगर बहुत देर से उठाया गया कदम – उविपा

दिनांक : 2026-03-24 19:57:00

कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के सचिव एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार, बिलजी,पानी और सड़क हमारी मूल भूत आवश्यकतायें हैं जिनके निराकरण के लिए मोदी सरकार को थोड़ी गंभीरता दिखानी चाहिए।

एडवोकेट जगदीश चन्द्र जोशी ने कहा कि मोदी जी उत्तराखण्ड में आकर भाषण तो सही देते हैं मगर उत्तराखण्ड में योजनाओं को साकार करने के लिए समय नहीं निकाल रहे हैं। मोदीजी का मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला देर से लिया गया कदम है। 

एडवोकेट जोशी ने कहा कि अच्छा होता कि एक मंत्री को केवल स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी जाती साथ ही स्वास्थ्य सचिव को वही प्रभार दिए जाते जो जिम्मेदारी मंत्री को दी गई है। उन्होंने कहा कि नौकरशाही पर लगाम कसने के लिए सचिवों की सीआर लिखने का अधिकार मंत्रियों को मिलना चाहिए तभी उत्तराखण्ड विकास कर सकेगा।

 

Admin