मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान

मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान

दिनांक : 2026-05-05 00:08:00

  • सूचना आयोग में सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे पौड़ी गढ़वाल के जवान की मूंछें बनीं आकर्षण का केंद्र
  • ड्यूटी के साथ स्टाइल का अनोखा संगम, गणेश सिंह की मूंछें बनीं पहचान

देहरादून : सूचना आयोग में तैनात होमगार्ड हवलदार गणेश सिंह इन दिनों अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपनी शानदार मूंछों के कारण खासे चर्चाओं में हैं। उनकी मूंछें न सिर्फ उनकी पहचान बन चुकी हैं, बल्कि लोगों के बीच आकर्षण का विषय भी बनी हुई हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी गणेश सिंह वर्तमान में सूचना आयोग, उत्तराखंड में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाले गणेश सिंह की व्यक्तित्व में उनकी बड़ी-बड़ी घनी मूंछें चार चांद लगाती हैं।

कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले लोग अक्सर उनकी मूंछों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। सहकर्मियों के बीच भी उनकी यही पहचान बन चुकी है। कई लोग तो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मूंछें हों तो होमगार्ड गणेश सिंह जैसी।” गणेश सिंह का कहना है कि उनकी मूंछें सिर्फ शौक ही नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और व्यक्तित्व का हिस्सा हैं। वे इसे पूरे गर्व के साथ संवारते हैं और अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इस पहचान को भी कायम रखते हैं।

Admin