गोपेश्वर में यूएसएए की शक्ति प्रदर्शन रैली, छात्र हितों के मुद्दों पर बुलंद हुई आवाज
दिनांक : 2026-09-15 00:36:00
गोपेश्वर (चमोली)। आज श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, गोपेश्वर परिसर में उत्तराखंड छात्र संगठन की ओर से शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान यूएसएफ नेता धर्मेंद्र फरस्वाण ने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। रैली को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सिंह सजवाण भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्र संगठन के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि छात्रों की जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल उनके साथ खड़ा है।
