बैंकों एवं ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर परखी जा रही सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर

बैंकों एवं ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर परखी जा रही सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर

दिनांक : 2026-11-08 01:39:00

पौड़ी : त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़भाड़ के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही अराजक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा बैंकों एवं ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेकर संबंधित संचालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आमजन को भी जागरूक करते हुए अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा अराजक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस को दें।

Admin