निर्दलियों का रहा चमोली जिला पंचायत की सीटों पर दबदबा

निर्दलियों का रहा चमोली जिला पंचायत की सीटों पर दबदबा

दिनांक : 2025-08-01 19:26:00

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना संपन्न हो गई है। चमोली जिला पंचायत सदस्य की सीटों में भाजपा को चार सीटों पर ही संतोष कर बुरी गत का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की है जबकि वामपंथ से जुड़ी एक महिला जीत कर गई। इस तरह 15 सीटों पर निर्दलीयों का दबदबा रहा।

चमोली जिला पंचायत में 26 सदस्यों का कोरम है। इन्हीं में से एक को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना है। देर रात चुनाव परिणामों के तहत भाजपा को मात्र चार सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस ने छह सीटें पाकर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाया है। वामपंथी दल से जुडी एक महिला ने भी खाता खोलकर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज की है। इस तरह 15 सीटें निर्दलियों के खाते में गई है। मौजूदा चुनाव में तमाम पुराने नेताओं को मात खानी पड़ी है।

ढाक अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित वार्ड से निर्दलीय आयुषी बुटोला ने 3032 मत हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंदी आशा देवी को 1789 मत हासिल हुए। इस तरह आयुषी 1243 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब हुई। उर्गम महिला आरक्षित वार्ड से निर्दलीय रमा देवी 78 मतों के अंतर से जीत कर गई। इसके तहत रमा देवी को 2509 तथा प्रियंका परमार को 2431 मत हासिल हुए। सैंजी अनुसूचित जाति महिला आरक्षित वार्ड से निर्दलीय संतोषी 630 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुई हैं। संतोषी ने 2709 तथा संगीता ने 2079 मत हासिल किए। देवर खडोरा अनारक्षित वार्ड से कांग्रेस के जयप्रकाश सिंह पंवार 260 मतों के अंतर से जीते है। उन्होंने 3690 मत हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिगम्बर सिंह रावत ने 3430 मत  प्राप्त किए। पिंलग वार्ड पर कांग्रेस के युवा तुर्क विपिन फरस्वाण ने 108 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। विपिन को 2361 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश को 2253 मत पड़े। सलना एससी महिला आरक्षित वार्ड से निर्दलीय दिव्या भारती 48 मतों के अंतर से जीती है। दिव्या को 1726 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता देवी 1678 मत मिले। रानौ अनारक्षित वार्ड से निर्दलीय लक्ष्मण सिंह खत्री 479 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर गए है। खत्री को 2580 तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को 2101 मत मिले। थालाबैड अनारक्षित वार्ड से निर्दलीय वीरेंद्र राणा 130 मतों के अंतर से जीते है। वीरेंद्र को 1286 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश सिंह को 1156 मत पड़े। जाख महिला आरक्षित वार्ड से निर्दलीय रेखा बिष्ट 118 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर गई है। रेखा को 2860 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी को 2742 मत पडे। सिमली अनारक्षित वार्ड पर कांग्रेस के विक्रम कठैत 54 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर गए है। विक्रम को 2235 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह नेगी को 2181 मत मिले।

थिरपाक महिला आरक्षित वार्ड पर निर्दलीय सरोजनी देवी मात्र 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। सरोजनी को 2997 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी मीना चमोला को 2992 मत प्राप्त हुए। भल्सौं महिला आरक्षित वार्ड पर निर्दलीय विशम्बरी देवी 310 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर गई। विशम्बरी को 2156 तथा शोभा देवी को 1846 मत पडे। मालसी महिला आरक्षित वार्ड पर कांग्रेस की कामेश्वरी देवी 1844 मतों के बडे अंतर से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कामेश्वरी को 4276 तथा पूजा को 2432 मत पडे। कोठा अनारक्षित वार्ड पर निर्दलीय सुरेश कुमार बिष्ट 548 मतों के अंतर से जीते है। सुरेश कुमार को 2334 तथा उनके प्रतिद्वंदी सुरेंद्र सिंह को 1786 मत पडे। बछुवावाण महिला आरक्षित वार्ड से भाजपा की अनीता रावत 1765 मतों के बडे अंतर से जीती है। अनीता ने 3547 तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी राधा देवी 1782 मत हासिल किए। अंद्रपा अनारक्षित वार्ड से भाजपा के जगदीश सिंह 255 मतो के अंतर से जीते है। जगदीश को 2201 तथा उनके प्रतिद्वंदी अनिल सिंह 1946 मत पडे।  कोठली ओबीसी महिला आरक्षित वार्ड से कांग्रेस की साक्षी नेगी 931 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर गई है। साक्षी को 2592 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी अमृता को 1661 मत मिले। छेकुडा अनारक्षित वार्ड पर भाजपा के सुरेंद्र सिंह  242 मतों के अंतर से जीतें है। सुरेंद्र को 1954 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह नेगी को 1712  मत पडे। विनायक अनारक्षित वार्ड पर कांग्रेस के प्रदीप बुटोला 513 मतों के अंतर जीते है। बुटोला ने 1644 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज भंडारी 1131 मत हासिल किए। सूना अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड पर भाजपा के हरीश राम 218 मतो के अंतर से जीत दर्ज कर गए है। हरीश को 1742 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हरीश ज्योति में 1524 मत मिले।

चौंडा एससी महिला आरक्षित वार्ड पर निर्दलीय कला देवी 1463 मतों के अंतर से जीती है। कला को 3545 तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी जीवंती देवी को 2082 मत मिले। हाट कल्याणी महिला आरक्षित वार्ड पर निर्दलीय पूर्व ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट 387 मतों के अंतर से जीती है। उर्मिला को 1859 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी मेघा को 1492 मत मिले। सवाड अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड पर निर्दलीय बलवीर राम 12 मतों से अंतर से जीते है। बलवीर को 1114 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश राम को 1102 मत मिले। मटई अनारक्षित वार्ड पर निर्दलीय दौलत सिंह 375 मतों के अंतर से जीते है। दौलत को 2543  तथा निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील कुमार सिंह को 1168 मत मिले है। बूरा महिला आरक्षित वार्ड पर वामपंथी समर्थित भगवती देवी 33 मतों के अंतर से जीती है। भगवती को 2792 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी सुलोचना देवी को 2759 मत पडे। भेंटी अनारक्षित वार्ड से निर्दलीय महेंद्र सिंह 66 मतों के अंतर से जीते है। महेंद्र सिंह को 1140 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देव सिंह नेगी को 1074 मत पडे।

Admin