लैंसडाउन पुलिस ने गुमशुदा महिला और दो बच्चों को कोटद्वार से सकुशल किया बरामद
दिनांक : 2026-11-16 23:14:00
लैंसडाउन : बीती 13 नवंबर को लैंसडाउन निवासी ने कोतवाली लैंसडाउन में सूचना दी कि उनकी पत्नी 11 नवंबर को अपने दो पुत्रों के साथ कोटद्वार गई थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों और परिचितों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया।
इस संबंध में कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0 24/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लैंसडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया और संभावित स्थानों पर महिला एवं बच्चों की तलाश शुरू की।
पुलिस के लगातार प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 16 नवंबर को महिला प्रियंका एवं उनके दोनों बच्चों को कोटद्वार से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
