अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

दिनांक : 2025-03-22 16:21:00

कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के पर्यावरण प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी एवं मुख्य वक्ता रजत कपिल उप संभागीय वन अधिकारी कोटद्वार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि विकास के साथ-साथ हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है, उन्होंने मैती आंदोलन का उदाहरण देकर वन संरक्षण पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रजत कपिल ने कहा कि वन हमारे ग्रह की जीवन रेखाएं हैं, जो लाखों लोगों को ऑक्सीजन भोजन, दवा, आजीविका प्रदान करते हैं। भारत में वन संस्कृति, अर्थव्यवस्था और जैव विविधता से गहराई से जुड़ी है और उनकी सुरक्षा केवल एक पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं बल्कि एक मौलिक जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर बसंतिका कश्यप ने कहा कि वन ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जो खाना पकाने के लिए लकड़ी प्रदान करते हैं, पराग कणों की मेजबानी करके और मिट्टी के संवर्धन जलवायु विनियमन और जैव विविधता संरक्षण में कार्य करके कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर राखी डिमरी ने कहा कि वन हमारे पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं, वनों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है इस वर्ष की थीम वन और भोजन है जो वनों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के बीच गहरे संबंध पर जोर देती है। अंत में डॉ सरिता चौहान के द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रोशनी असवाल द्वारा किया गया।

Admin