पौड़ी : पाटीसैण पुलिस ने 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

पौड़ी : कोतवाली पौड़ी की पाटीसैण पुलिस ने 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है| निर्गत आदेशों के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन क्षेत्राधिकारी पौड़ी के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी पाटीसैण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज 31 मार्च 2024 को पाटीसैण चौकी क्षेत्र में दौराने चैकिंग अभियुक्त नितिन कुमार थपलियाल (उम्र 40 वर्ष) पुत्र स्व. प्रेमकुमार थपलियाल ग्राम ख़ूनीबड़ बेल कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को पाटीसैण बाजार से ज्वाल्पा देवी की ओर प्रतिक्षालय के सामने से मुख्य सड़क मार्ग के पास से 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब वाहन UK15B7278 स्कूटी के साथ परिवहन करते गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पौड़ी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता अभियुक्त

  1.  नितिन कुमार थपलियाल (उम्र 40 वर्ष) पुत्र स्व प्रेमकुमार थपलियाल ग्राम ख़ूनीबड़ बेल कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

बरामद माल का विवरण

  •  03 पेटी कुल 72 अद्दे (Mc dowell’s No1 सेलेक्ट Whisky Original) अवैध अंग्रेजी शराब

अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0-16/2024, धारा-60/72 आबकारी अधिनियम 

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी पाटीसैण
  • मुख्य आरक्षी 92 ना0पु0 धीरज सिंह पाटीसैण
  • HG 1667 अनिल कुमार पाटीसैण

Admin