राजधानी देहरादून में टूटा चार साल का रिकॉर्ड, 39.5 डिग्री पहुंचा पारा…

राजधानी देहरादून में टूटा चार साल का रिकॉर्ड, 39.5 डिग्री पहुंचा पारा…

राजधानी देहरादून में गर्मी ने चार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून के तापमान में रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उधर, आज (बुधवार) भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तर्ज किया गया था। जबकि साल 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

 

Admin