सारी-बिजराकोट सड़क के डामरीकरण के लिए ₹ 2.80 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्रीय जनता ने जताया मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार
दिनांक : 2026-11-13 16:12:00
इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सड़क के डामरीकरण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की अपेक्षा भी पूरी होगी।
क्षेत्रीय जनता ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
मंत्री चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
