रूद्रनाथ भगवान के दर्शन के दौरान रो पड़ी सारा अली खान

रूद्रनाथ भगवान के दर्शन के दौरान रो पड़ी सारा अली खान

दिनांक : 2025-10-17 22:00:00

गोपेश्वर (चमोली)। फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान उच्च हिमालय में स्थित रूद्रनाथ भगवान के दर्शनों के दौरान फफक-फफक कर रो पड़ी। दरअसल रूद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के समारोह में शामिल होने के लिए पहली बार कोई फिल्मी हस्ती भगवान के दर्शनों को पहुंची थी। बताया गया कि रात को दर्शनों के दौरान फिल्म अभिनेत्री फफक-फफक रो पड़ी। मंदिर से बाहर आई तो वह हिमालयी नजारे को देखकर अभिभूत हो उठी। सारा अली खान भी मंदिर बंद होने समारोह की गवाह बनी। इसके बाद वह वापस लौट आई है। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान गंगोल गांव की महिलाओं से भी रू-ब-रू हुई। महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने हिमालयी कठिन जनजीवन की जानकारी भी हासिल की। महिलाओं से बातचीत के दौरान वह प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रही थी।

बताते चले कि प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री सारा खान भी इस बार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के समारोह में भाग लेने के लिए गुरूवार को रूद्रनाथ मंदिर पहुंच गई थी। इस दौरान उन्होंने रूद्रनाथ भगवान के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया। भगवान के दर्शनों के उपरांत वह मंदिर से बाहर आई तो आसपास के रमणीक स्थानों देखकर वह अभिभूत हो उठी।

रूद्रनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के ढाबा चला रहे पूर्व बीडीसी मेंबर देवेंद्र सिंह बिष्ट के ढाबे अभिनेत्री पहुंची तो उन्होंने यहां के पकवान के बारें में जानकारी हासिल की। अभिनेत्री को पहाड़ी पकवान के बारें में  जानकारी दी गई। कहा गया कि पहाड़ी भी घी में परोसी जाती है। स्थानीय सब्जी के बारे में भी जानकारी दी गई तो उन्होंने इसका रसास्वादन किया। ढाबे का ही संचालन कर रहे अनूप बिष्ट से भी उन्होंने यहां के बारे में  जानकारी ली। बताया कि यह इलाका प्रकृति की अनमोल धरोहर से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां आने से उन्हें सुखद अनुभूति हासिल हुई है। इससे वह रोमाचित हुई है।

Admin