भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
दिनांक : 2026-05-04 01:17:00
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड, वीरा फाउण्डेशन व नौनी फाउण्डेशन के सहयोग से 4 मई 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पी. एस. राणा ने बताया कि रक्तदान महादान है। उन्होंने कहा कि जहां इससे रक्त की शुद्धि होती है वहीँ इससे दूसरे को जीवन दान मिलता है। उन्होंने संस्था से जुडे सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव मानव सेवा के लिए कृत संकल्पित है व तरह – तरह के क्रियाकलापों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। साथ ही कहा कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान, भाव, क्रिया पक्ष के साथ- साथ सेवा भाव भी होना चाहिए और यह तभी संभव है जब वह शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे। कार्यक्रम में वि. वि. की एन. एस. एस. व भारत स्काउट व गाइड इकाई की अहम भूमिका रहेगी। शिक्षकों, शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु वि.सिंह व कुलपति प्रो. ए. के. शर्मा ने रक्तदान अभियान का आयोजन करने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की एवं सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।

