मंगलम सम्मान से सम्मानित हुए सुरेंद्र लाल आर्य
कोटद्वार । मंगलम सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था झंडीचौड़ के तत्वाधान में दो दिवसीय झंडीचौड़ शरदोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य को सस्था के सदस्यों ने मंगलम सम्मान से सम्मानित किया । दो दिवसीय झंडीचौड़ महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत व समाजसेविका रंजना रावत ने कहा कि आर्य जी ने अपना जीवन दीन दुखियों की सेवा में समर्पित किया हुआ है, यही ईश्वर की सच्ची पूजा है । इस अवसर पर मंगलम संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत, निवर्तमान पार्षद अमित रावत, भारतभूषण शाह, राकेश शाह, महाबीर सिंह ‘रमन’, प्रकाश चन्द्र टमटा व मोहन सिंह आदि उपस्थिति थे ।
