“ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में बाबाओं का भेष बनाकर ठगी करने वाले 10 बहुरूपिये 

“ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में बाबाओं का भेष बनाकर ठगी करने वाले 10 बहुरूपिये 

दिनांक : 2026-04-04 18:20:00

रूडकी : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत SSP हरिद्वार द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपिया को बेनक़ाब करने का कार्य लगातार जारी। कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा 3 अप्रैल को थाना क्षेत्र गंगनहर पटरी तथा रेलवे स्टेशन रुड़की के आस-पास गश्त/चैकिंग के दौरान 10 बहुरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व धोखाधड़ी की कला दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे, जिससे भीड़-भाड़ एवं संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।  पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इन्हें धारा 172(2) BNSS के तहत हिरासत में लिया।

विवरण आरोपित

  1. पहले नाथ पुत्र अलकनाथ निवासी बसारतपुर थाना राप्ती जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश उम्र 65 वर्ष
  2. फूलचंद पुत्र रामनाथ निवासी मछली शेर बादशाहपुर जिला जोपुर उत्तर प्रदेश उम्र 78 वर्ष
  3. राजेश पुत्र बी0के0 मिश्रा निवासी सुखी नदी जिला हरिद्वार उत्तराखंड उम्र 65 वर्ष
  4. सुनील पुत्र शिवप्रसाद निवासी भोपाल थाना गांधीनगर भोपाल उम्र 66 वर्ष
  5. शंकर लाल पुत्र द्वेदीलाल निवासी हिंदूरा जिला कौशांबी इलाहाबाद उत्तर प्रदेश  उम्र 50 वर्ष
  6. गोपाल दास पुत्र मोहनदास निवासी ग्राम शांति नगर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष
  7. चेतराम पुत्र जेदू राम निवासी ग्राम जलमाला थाना बेमेतरा जिला दुआ छत्तीसगढ़ उम्र 38 वर्ष
  8. संतोष नाथ पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम देवपुरा थाना सरदाना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 65 वर्ष
  9. मुन्ना बाबा पुत्र नाथू सिंह निवासी ग्राम तेलीवाला पतली गुर्जर थाना कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 64 वर्ष
  10. पूरन सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी ग्राम कलवा नगला पोस्ट मोनी जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उम्र 65 वर्ष

Admin