उत्तराखंड: आप के सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा- जो सपना 20 साल पहले राज्य की जनता ने देखा था, उसके लिए आप पार्टी युद्ध लड़ेगी….

उत्तराखंड: आप के सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा- जो सपना 20 साल पहले राज्य की जनता ने देखा था, उसके लिए आप पार्टी युद्ध लड़ेगी….

देहरादून- उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जो सपना 20 साल पहले राज्य की जनता ने देखा था, उसके लिए आप पार्टी युद्ध लड़ेगी। उन्होंने इस युद्ध में जनता से उनका सहयोग मांगा है। उन्होंने इस कार्य को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवाओं और महिलाओं से भागीदारी की अपील की।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड नव निर्माण के कार्यों को लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड को अध्यात्म की राजधानी बनाने की घोषणा पर काम किया जाएगा। कोठियाल ने ये भी कहा कि हिमालय सबको अपनी ओर खींचता है, जब भी लोगों को मौका मिलता है, वो यहां आते है। जब यहां आध्यात्मिक राजधानी बनेगी, उससे उत्तराखंड का नाम दुनिया भर में बढ़ेगा, इसके साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Admin