उत्तराखंडः 2 अक्टूबर से कांग्रेस करेगी गांव-गांव यात्रा की शुरूआत….

उत्तराखंडः 2 अक्टूबर से कांग्रेस करेगी गांव-गांव यात्रा की शुरूआत….

उत्तराखंड कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा के बाद अब गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम करने का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर शुरू किया जाएगा। इसके तहत 670 न्याय पंचायतों में कांग्रेसी जाएंगे। यहां युवा और महिला चौपाल का आयोजन करने के साथ ही उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा लोगों तक पहुंचाएंगे।

आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस की सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि गांधी जयंती पर कांग्रेस की ओर से गांव-गांव कांग्रेस कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम विधायक और पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

Admin