बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
 
बदरीनाथ/ केदारनाथ :  उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने  सपरिवार  आज शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे  को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। इससे पहले आज प्रात: उप राष्ट्रपति ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) / जिला प्रशासन चमोली/ रूद्रप्रयाग  ने उनका स्वागत कर भगवान बदरीविशाल/ भगवान केदारनाथ  का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद  उपराष्ट्रपति देहरादून रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल( अवकाश प्राप्त) गुरुमीत सिंह भी दर्शन को पहुंचे।