उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर को मिले नए DM, कई सीनियर IAS-PCS अफसरों के बदले विभाग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
दिनांक : 2026-05-24 00:07:00
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने शनिवार देर शाम प्रशासनिक अमले में एक बहुत बड़ा उलटफेर किया है। शासन ने एक साथ कई सीनियर आईएएस (IAS), पीसीएस (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में भारी फेरबदल कर दिया है। सरकार के इस अचानक फैसले से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया है। इस महा-तबादला सूची के तहत देहरादून और बागेश्वर जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और शहरी विकास जैसे बेहद महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां भी इधर से उधर की गई हैं।
डॉ. आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM, अपूर्वा पांडे को बागेश्वर की कमान
इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा नाम सीनियर आईएएस डॉ. आशीष चौहान का है। उन्हें अब देहरादून का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। इसके साथ ही राजधानी को रफ्तार देने के लिए उन्हें देहरादून स्मार्ट सिटी का सीईओ (CEO) भी नियुक्त किया गया है। वहीं, बागेश्वर जिले की कमान अब आईएएस अपूर्वा पांडे के हाथों में सौंपते हुए उन्हें वहां का नया डीएम बनाया गया है। इसके अलावा, एक और बड़े बदलाव के तहत वरिष्ठ अधिकारी आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इन सीनियर IAS अफसरों के कंधों पर आई नई जिम्मेदारी
शासन द्वारा जारी की गई नई लिस्ट के मुताबिक कई वरिष्ठ अफसरों के विभागों में बदलाव हुआ है:
- बीवीआरसी पुरुषोत्तम : सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की अहम जिम्मेदारी।
- विनय शंकर पांडे : सचिव – नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ ‘यूके हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ का जिम्मा।
- सविन बंसल : नियोजन विभाग का नया सचिव बनाया गया है।
- संजय कुमार : समाज कल्याण निदेशक (हल्द्वानी) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- अभिषेक रुहेला : PMGSY के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त।
शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन में भी बड़ा बदलाव
- उत्तराखंड के सबसे संवेदनशील विभाग यानी ‘आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास’ में सौरभ गहरवार को अपर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा:
- आलोक कुमार पांडे : देहरादून नगर निगम के नए आयुक्त (कमिश्नर) होंगे।
- प्रवीण कुमार : अपर निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- नमामि बंसल : विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाई गईं।
- आकांक्षा कोंडे : विद्यालयी शिक्षा विभाग में महानिदेशक (DG) की जिम्मेदारी संभालेंगी।
- संदीप तिवारी : मिशन निदेशक NHM व जीएमवीएन (GMVN) का नया एमडी (MD) नियुक्त किया गया है।
- दीप्ति सिंह : निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का दोहरा जिम्मा।
- प्रतीक जैन : कर आयुक्त और महानिरिक्षक निबंधन बनाए गए हैं।
8 PCS और सचिवालय सेवा के अफसरों के भी तबादले
शनिवार को जारी इस लिस्ट में सिर्फ आईएएस ही नहीं, बल्कि 8 पीसीएस (PCS) और 2 सचिवालय सेवा के अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है:
- PCS गिरधारी सिंह रावत : अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और सुराज विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का जिम्मा।
- PCS इलागिरी : निदेशक, दुग्ध विकास और महिला डेयरी।
- PCS सुंदर लाल सेमवाल : अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग।
- महावीर सिंह चौहान (सचिवालय सेवा): अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि)।
- सुनील सिंह (सचिवालय सेवा): अपर सचिव, गृह विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
- PCS फिन्चाराम : ADM पौड़ी गढ़वाल
- PCS अनिल गर्ब्याल : महाप्रबन्धक परिवहन निगम
- PCS जितेन्द्र कुमार : ADM प्रशासन हरिद्वार
- PCS योगेश मेहरा : डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार
- PCS प्रमोद कुमार : डिप्टी कलेक्टर चम्पावत
शासन की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।

