उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी पुल का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश….

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी पुल का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नै मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीपोखरी पहुंचकर वहां उन्होंने क्षतिग्रस्त हुए पुल व चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट दिखे और निर्माण कार्यों में और भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है, जिसका कार्य तेज गति से किया जा रहा है। पुल निर्माण कार्य भी तेजी से किया जाएगा। ताकि आवाजाही में कोई परेशानी ना हो…..

Admin