उत्तराखंड: 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल…..

उत्तराखंड: 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल…..

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने उत्तराखंड के तीसरे दौरे पर 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का उत्तराखंड दौरा। अरविंद केजरीवाल जी 19 सितंबर 2021 को हल्द्वानी पहुंचेंगे।

अरविंद केजरीवाल का ये पहला हल्द्वानी दौरा है ,इससे पहले वो दो बार देहरादून आ चुके हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल कोई बडी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने उत्तराखंड के पहले दो दौरों के दौरान, बिजली गारंटी के तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह हर परिवार को देने की घोषणा की थी। उसके बाद कर्नल कोठियाल को सीएम चेहरा घोषित करने के साथ ,उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी।

उनके इस दौरे से उत्तराखंड की जनता को एक नई उम्मीद जगी है। उनका ये दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। अरविंद केजरीवाल जी के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और उन्हें उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढेगा।

Admin